Firozpur Jhirka news: रक्तदान महादान, दूसरों की मदद को बनाएं हॉबी : एसपी डॉ. अर्पित जैन

भारत विकास परिषद के रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी निभाई अहम भागीदारी।

Desh Rojana
On

बुधवार को महाराजा अग्रसेन मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद शाखा फिरोजपुर झिरका के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन नूंह के एसपी डॉ. अर्पित जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

फिरोजपुर झिरका: बुधवार को महाराजा अग्रसेन मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद शाखा फिरोजपुर झिरका के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन नूंह के एसपी डॉ. अर्पित जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह ऐसा पुण्य कार्य है जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि भले ही यह कार्य देखने में छोटा लगे, लेकिन इसकी भावना बहुत बड़ी होती है। रक्तदान करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं और ऐसे कार्यों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
एसपी ने रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि दूसरों की मदद करना अपनी हॉबी बनाएं। यदि समाज का हर व्यक्ति जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए तो कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है। उन्होंने भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार सामाजिक और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 5.35.24 PM
इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय सेवा संयोजक धनेश्वर त्यागी ने कहा कि परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार और सेवा समर्पण की भावना को लेकर लगातार कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्यों को पहुंचाना और लोगों में मानवता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित होते हैं। शिविर में महिलाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर यह संदेश दिया कि समाज सेवा के कार्यों में महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। इस मौके पर राजकुमार गर्ग, मनीष जैन चेयरमैन, सुनील जैन चेयरमैन, राहुल जैन, गौरव जैन, जितेन्द्र गोयल, यशपाल भटेजा, रतन लाल गोयल, अशोक गोयल, मनोज गर्ग, पदमचंद कंसल, विकास गुप्ता, अनिल कौशिक सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad