Palwal News: जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें

Desh Rojana
On

एसडीएम पलवल भूपेंद्र ङ्क्षसह ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

पलवल: एसडीएम पलवल भूपेंद्र ङ्क्षसह ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि अधिकतम मामलों का मौके पर ही समाधान करना है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और संभव हो तो उसी दिन समाधान सुनिश्चित किया जाए।06
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक शिकायत का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा हो सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान में आई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad