Palwal News: राजनैतिक पार्टियां 29 मई तक बीएलए की नियुक्ति करें सुनिश्चित : सीईओ

बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची सत्यापन का कार्य

Desh Rojana
On

हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 के तहत बीएलओ द्वारा 15 जून से की जाने वाली हाऊस टू हाऊस विजिट के तहत सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने सोमवार को जिला से संबंधित विभिन्न राष्ट्रीय राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पलवल: हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 के तहत बीएलओ द्वारा 15 जून से की जाने वाली हाऊस टू हाऊस विजिट के तहत सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने सोमवार को जिला से संबंधित विभिन्न राष्ट्रीय राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजनैतिक पार्टियों से आह्वान किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने राजनैतिक पार्टियों को निर्देश दिए कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व 29 मई तक पार्टी से संबंधित बीएलए की नियुक्त कर निर्धारित प्रोफार्मा में सूचना दें ताकि निर्वाचक पंजीयन अधिकारी द्वारा उनकी बैठक लेकर एसआईआर बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकें।04
सीईओ जिला परिषद ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा आवश्यक फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला से संबंधित राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए-2 मंगलवार 21 जुलाई मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल प्रकाशन से पहले एक दिन में केवल 10 फार्म और 21 जुलाई 2026 तक कुल 50 फार्म अपने घोषणा पत्र के साथ बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के उपरांत मतदाता सूची का सैट जिला निर्वाचन कार्यालय से जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं ताकि निश्चित तिथियों में दावें और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकें।

वर्तमान में जिला में हैं 707942 मतदाता और 717 मतदान केंद्र
सीईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों द्वारा 1200 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया वर्तमान में जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 707942 मतदाता और 717 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा क्षेत्र 82-हथीन में 241225 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 251 हैं। विधानसभा क्षेत्र 83-होडल में 197053 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 200 हैं तथा विधानसभा क्षेत्र-84 पलवल में 269664 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 266 हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों से आह्वïान किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें और जिला में एसआईआर प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूर्ण करवाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

ये रहेगा विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 का शेड्यूल :
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एसआईआर की अर्हता तिथि  1 जुलाई 2026 है। प्रिंटिंग कार्य 5 जून से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। इससे पहले बीएलओ को प्रशिक्षित किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 14 जुलाई 2026 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक, दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से एसआईआर में सहयोग की अपील की है ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।
बैठक में एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम हथीन हरीराम, सीटीएम प्रीति रावत, चुनाव कानूनगो, भारतीय जनता पार्टी से प्रेम शंकर, दिनेश कौशिक, इंडियन नेशनल कांग्रेस से कुलदीप बैंसला, बीएसपी से नरेंद्र सिंह, आईएनएलडी से सविता सोरोत, आम आदमी पार्टी से आर. जाखड़ आदि उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad