निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने किया डिवीजन वन का दौरा

स्वच्छता व्यवस्था, चल रहे विकास कार्यों तथा सी एंड डी वेस्ट उठान की स्थिति का लिया जायजा 

Desh Rojana
On

नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डिविजन-1 क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, चल रहे विकास कार्यों तथा सी एंड डी वेस्ट उठान की स्थिति का जायजा लिया।

 

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डिविजन-1 क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, चल रहे विकास कार्यों तथा सी एंड डी (C&D) वेस्ट उठान की स्थिति का जायजा लिया।f निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखी जाए और चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान  संबंधित कार्यकारी अभियंता, एई/जेई (इंफोर्समेंट) तथा स्वास्थ्य विभाग और सफाई निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निगम आयुक्त ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा संबंधित लेआउट प्लान का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कचरा प्रबंधन, सी एंड डी वेस्ट के उठान और सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नियमित निरीक्षण और निगरानी सुनिश्चित की जाए।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि जहां भी विकास कार्य प्रगति पर हैं, वहां गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अन्य एजेंसियों का अधिकार क्षेत्र आता है, वहां समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान किया जाए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad