Faridabad News : मयंक नागर पदक विजेता खिलाड़ी को संस्कृति कान्वेंट स्कूल मंधावली तिगांव में किया गया सम्मानित
संदीप चाहर ने बताया कि सत्यवीर धनखड लगभग 12 साल से एथलेटिक्स खेल में जिले के एथलीट खिलाड़ियों को निस्वार्थ भाव से बढ़ावा देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलीट खिलाडी तैयार करने का कार्य कर रहे हैं और अन्य खेलों के खिलाड़ियों का भी समयानुसार उत्साहवर्धन करने का कार्य कर हैं एवं सामाजिक कार्यों में भी समयानुसार योगदान देने का कार्य कर रहे हैं।
संदीप चाहर चेयरमैन संस्कृति कान्वेंट स्कूल के द्वारा सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल का सम्मान किया गया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
संदीप चाहर ने बताया कि सत्यवीर धनखड लगभग 12 साल से एथलेटिक्स खेल में जिले के एथलीट खिलाड़ियों को निस्वार्थ भाव से बढ़ावा देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलीट खिलाडी तैयार करने का कार्य कर रहे हैं और अन्य खेलों के खिलाड़ियों का भी समयानुसार उत्साहवर्धन करने का कार्य कर हैं एवं सामाजिक कार्यों में भी समयानुसार योगदान देने का कार्य कर रहे हैं। संदीप चाहर चेयरमैन संस्कृति कान्वेंट स्कूल ने कहा कि मयंक नागर 12वीं कक्षा का छात्र है और वह अपना खेल प्रशिक्षण राजा जैत सिंह नागर खेल परिसर नीमका में खेल प्रशिक्षक रामकिशन नागर के कुशल नेतृत्व में खेल अभ्यास कर रहा है। ज्योति चाहर निर्देशक संस्कृति कान्वेंट स्कूल ने बताया कि ज्वालापुर हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है और 100 मीटर दौड़ में बल्लभगढ़ निवासी विश्वजीत ने कांस्य पदक विजेता बनकर जिले की शान बढाई है। सम्मान समारोह में अर्चना त्यागी प्रधानाचार्य,उमा त्रिपाठी उप प्रधानाचार्य, सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल, रामकिशन नागर खेल प्रशिक्षक राजा जैत सिंह नागर खेल परिसर,एस पी शर्मा, हिमांशु,भारती, रितु खातोर,रूबी, संगीता रानी, रंजना,राधिका, ओमवती और यशोदा एवं कुलदीप नागर खेल प्रशिक्षक ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए भविष्य में और भी अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।




