सीएम नायब सिंह सैनी की पहल से साकार हो रहा श्रद्धालुओं का तीर्थ यात्रा का सपना

सफदरजंग रेलवे स्टेशन से विधायक मुकेश शर्मा ने दिखाई तीर्थ यात्रियों की रेल को हरी झंडी

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष यात्रा का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया।

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष यात्रा का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस यात्रा की शुरुआत गत दिवस हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र से की गई।  इसके पश्चात विभिन्न जिलों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न जगह ट्रेन के स्टॉप पॉइंट बनाये गए जहाँ विभिन्न 9 जिलों के लोगों ने अपने अपने नजदीकी स्टेशन से ट्रेन में सफर शुरू किया। जहाँ गणमान्य लोगों ने श्रद्धालु का स्वागत किया। दिल्ली में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने श्रद्धालु का स्वागत कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं। f

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक एवं सुव्यवस्थित प्रबंध सुनिश्चित किए गए। यात्रियों के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की गई, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। व्यवस्थाओं को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा निरंतर निगरानी भी की गई।

इस अवसर पर गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने सायंकाल स्टेशन पर पहुँचकर श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया तथा उनके सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। विधायक श्री शर्मा की सक्रिय भागीदारी एवं जमीनी स्तर पर जुड़ाव से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक मुकेश शर्मा ने फरीदाबाद और पलवल से आए श्रद्धालुओं के दल को रेल में बैठाकर रेल को हरी झंडी दिखाकर उसके गंतव्य की ओर रवाना किया। 

विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का ही एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। वर्तमान यात्रा में श्रद्धालु महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित पवित्र गुरुद्वारा साहिब के दर्शन हेतु प्रस्थान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त योजना के तहत सोमनाथ और अयोध्या जैसे अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्राएं भी आयोजित की जा रही हैं।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए एक अमूल्य सौगात है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि उनके प्रति सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण और एक 'अमूल्य सौगात' है। इस पहल से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उन लोगों के सपने भी साकार होंगे जो आर्थिक या अन्य संसाधनों की कमी के कारण तीर्थाटन से वंचित रह जाते थे।

विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल से प्रदेश के नागरिकों में अत्यंत उत्साह है और सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad