कथ्य, तथ्य और सत्य के आधार पर ही समाचार प्रेषित करें पत्रकार: अशोक कौशिक 

Desh Rojana
On

विश्व संवाद केंद्र पलवल द्वारा रविवार को शहर स्थित विश्राम गृह के सभागार में देव ऋषि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

पलवल :कार्यक्रम के अध्यक्ष दूधौला के सरपंच एडवोकेट सुनील कुमार और मुख्य वक्ता एबीपी न्यूज के वरिष्ठ रिपोर्टर अशोक कौशिक रहे। मंच का संचालन एडवोकेट केशव शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत देव ऋषि नारद की चित्रवेदी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई। aa

कार्यक्रम के अध्यक्ष दूधौला के सरपंच एडवोकेट सुनील ने संबोधित करते हुए सभी को ब्रह्मांड के प्रथम पत्रकार नारद जयंती की शुभकामनाएं दी। पत्रकारों के सम्मान में कहा कि जिस तरह से त्रिलोक के पहले पत्रकार देव ऋषि नारद जी ने लोगों की भलाई के लिए काम किया, इसी तरह से समस्याओं को उठाते हुए हमें जनकल्याणकारी पत्रकारिता करना चाहिए। नारद जी की पत्रकारिता का उद्देश्य हमेशा भलाई रहा है। पत्रकार समाज के अंदर की कमियों को उजागर करके समाज में सुधार करके राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। 

मुख्य वक्ता अशोक कौशिक ने कहा कि देव ऋषि नारद के वैचारिक मूल्यों से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है, क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारों का बहुत बड़ा स्थान माना जाता है। वर्तमान समय में पत्रकारों के कंधों पर समाज को दिशा देने का बहुत बड़ा दायित्व है। नारदजी को तीनों लोकों में प्रवेश था उनकी विश्वसनीयता थी, प्रमाणिकता थी वैसा सम्मान उनको दिया जाता था। पत्रकारिता निर्भीकता और जनकल्याण की भावना से प्रेरित होनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में वर्ष 1826 में प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड प्रकाशित हुआ था। समय के अनुरूप सब कुछ बदला लेकिन अभी भी खबर का मूल रूप नहीं बदला है। तकनीक ने चीजों को बस आसान बनाया है। वर्तमान में नैरेटिव की लड़ाई चल रही है। हमारे पास आने वाली खबरों की सत्यता की पूरी जांच करना एक सजग पत्रकार का दायित्व बनता है। वर्तमान में सकारात्मक पत्रकारिता की बहुत आवश्यकता है। पत्रकारों को खबर के कथ्य, तथ्य और सत्य के आधार पर ही समाचार प्रेषित करना चाहिए। एक सही समाचार समाज को एक सही दिशा देने का कार्य करता है। 
सह जिला संघचालक केपी सिंह ने सभी पत्रकारों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। महर्षि नारद जयंती कार्यक्रम में पलवल जिले से आए पत्रकार राजकुमार भाटिया, दिनेश सहरावत, प्रवीण आहूजा, अशोक यादव, गुरुदत्त गर्ग, सुंदर कुंडू, ज्योति खंडेलवाल, कृष्ण छाबड़ा, महीपाल, हितेश मुखीजा, प्रवीण कुकरेजा, महेश कुमार, मुकेश बघेल सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad