वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में हरियाणा की धाक, खिलाड़ियों ने जीते 7 गोल्ड सहित 15 पदक
भिवानी, रोहतक, हिसार और झज्जर के मुक्केबाज़ों ने भारतीय टीम को ओवरऑल चैम्पियन बनाने में किया अहम योगदान
हरियाणा के मुक्केबाज़ों ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में 7 गोल्ड, 3 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते। महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें जैस्मिन लैम्बोरिया ने बड़े फाइनल में पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता को हराया।
भारतीय मुक्केबाज़ों ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में 7 गोल्ड, 3 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए, जिससे भारतीय टीम ओवरऑल चैम्पियन बनी।

हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से भिवानी, रोहतक, हिसार, झज्जर और चरखी दादरी के खिलाड़ियों ने किया। कुल मिलाकर हरियाणा के खिलाड़ियों ने 15 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
टूर्नामेंट का आखिरी दिन भारतीय महिला बॉक्सर्स के नाम रहा।
-
दोपहर के सेशन में मीनाक्षी (48 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और नूपुर (80+ किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।
-
शाम के सेशन में निखत जरीन (51 किग्रा), जैस्मिन लैम्बोरिया (57 किग्रा) और परवीन (60 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
दिन की सबसे बड़ी हाइलाइट रही जैस्मिन लैम्बोरिया, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता वू शिह यी को 4–1 से हराकर सबको हैरान कर दिया।
हरियाणा के मुक्केबाज़ों की इस शानदार जीत ने भारतीय बॉक्सिंग की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत किया है और राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

About The Author
संबंधित समाचार



