एनडीआरएफ के गोताखोरों के प्रयासों के बावजूद नही मिली विवाहिता की लाश

Desh Rojana
On

गांव मन्डनाका निवासी 35 वर्षीया विवाहिता की लाश 12 घण्टों के अथक प्रयासों के

हथीन: गांव मन्डनाका निवासी 35 वर्षीया विवाहिता की लाश 12 घण्टों के अथक प्रयासों के बावजूद गुरुग्राम नहर से नही मिल पाई। शुक्रवार सांयकाल नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के गोताखोर एवं प्रशासनिक अधिकारी  पूरे दिन नहर में सर्च अभियान में जुटे रहे।नायब तहसीलदार एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट श्रवण कुमार स्वयं सर्च अभियान की निगरानी में रहे। नहर के दोनों कोनों पर अंदर से कई किलो मीटर तक सर्च अभियान चलाया गया। इसके बावजूद लाश नही मिल पाई।

hathin

 

नायब तहसीदार श्रवण कुमार ने बताया कि अब शनिवार को पुनः दिन के समय सर्च अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 35 वर्षीया नीतू गांव   मन्डनाका निवासी लखन की पुत्री है।  उसका विवाह दस वर्षों पूर्व मीतरौल निवासी दिनेश के साथ हुआ। उंसके दो संतान हैं। जानकारी के अनुसार नीतू का अपने पति एवं ससुराल वालों से कोई विवाद था। इसी विवाद के चलते नीतू के पिता लखन उसको मायके के गांव मन्डनाका ले आए थे।  शुक्रवार को भौर में लगभग पांच बजे सुबह नीतू अपने मायके के घर से निकल गई।  जाग पड़ने पर उंसकी खोज की गई।  उसका मोबाइल एवं चप्पलें नहर किनारे में मिले। आशंका बनी की सम्भव है कि नीतू नहर में कूद गई। तत्काल सूचना  मण्डकौला चौकी पुलिस  एवं हथीन थाना को दी  गई। पुलिस मौके पर पहुंची। तलाश शुरू की। पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। सुराग नही मिलने पर एनडीआरएफ की टीमें बुलाईं गईं। लम्बे तलाशी अभियान के बावजूद  कोई सुराग नही मिल पाया। पुलिस  नीतू के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने कहां कहां बात की और आखिरी कॉल किसको की। हथीन थाना प्रभारी हरिकिशन का कहना है कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad