हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी 19 पदक जीतकर बना चैंपियन
करण प्रताप सिंह वरिष्ठ नेता भाजपा ने चैंपियनशिप के समापन अवसर पर सभी जिलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया और एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों की तरफ से करण प्रताप सिंह का ढोल की थापों के साथ स्वागत किया गया एवं शंख के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने बताया कि हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 2 दिवसीय आयोजन नवदीप स्टेडियम नरवाना जींद में किया गया और इस चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य के सभी जिलों के एथलीट खिलाड़ियों ने अपना दमदार खेल प्रदर्शन कर अपने अपने ज़िलों के लिए पदक जीतने का कार्य किया।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि भिवानी जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक,6 रजत पदक और 8 कांस्य पदक सहित 19 पदक जीतकर चैंपियनशिप में पहला स्थान,सोनीपत जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक,7 रजत पदक और 1 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीतकर दूसरा स्थान, जींद जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक,5 रजत पदक और 3 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक विजेता बनकर तीसरा स्थान, हिसार जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण पदक और 10 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक जीतकर चौथा स्थान, फतेहाबाद जिले के एथलीट खिलाड़ियों 4 स्वर्ण पदक,3 रजत पदक और 2 कांस्य पदक 9 पदक जीतकर पांचवां स्थान और झज्जर जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण पदक 4 रजत पदक और 2 कांस्य पदक सहित 9 पदक जीतकर छठा स्थान प्राप्त किया,रोहतक जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण पदक,2 रजत पदक और 1 कांस्य पदक कुल 7 पदक विजेता बनकर सातवां स्थान,चरखी दादरी जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण पदक,2 रजत पदक और 1 कांस्य पदक सहित 6 पदक जीतकर आठवां स्थान प्राप्त किया और फरीदाबाद जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण पदक,3 रजत पदक और 1 कांस्य पदक सहित 5 पदक जीतकर नौवें स्थान पर रहकर जिले का गौरव बढ़ाया और पानीपत जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक सहित कुल 4 पदक विजेता बनकर दसवां स्थान प्राप्त किया।

About The Author
संबंधित समाचार



