पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर जारी हुई दोबारा वोटिंग I
29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की मिली थी शिकायत I
पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के चार और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान जारी हो चुका है। बता दे कि वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी।
पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के चार और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान जारी हो चुका है। बता दे कि वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। 
सुबह 9 बजे तक मगरहाट में 16.68%, डायमंड हार्बर में 15.83% वोटिंग हुई है। दरअसल, 29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का निर्णय लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं।
वहीं, TMC ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पार्टी ने दावा
किया है कि पोस्टल बैलेट कवर से छेड़छाड़ हुई है।
पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर दर्ज 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को पहले फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। आपको बता दें कि वोटिंग का रिजल्ट 4 मई को आएगा I

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



