सुलेखा चोफरा को वातायन सम्मान और ब्रिटेन की लेखिका डॉ.अचला शर्मा को मिला साहित्य सम्मान
यूके की वातायन संस्था ने हाउस ऑफ लार्ड्स लंदन में दिए वातायन शिखर सम्मान
यूके में पिछले 25 वर्षों से भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत सुप्रसिद्ध संस्था वातायन द्वारा हाउस आफ लॉर्ड्स, लंदन में आयोजित समारोह में वातायन शिखर सम्मान ब्रिटिश संसद के लार्ड उदय नागाराजु ने कृष्ण चर्तुवेदी को प्रदान किया। इसके साथ ही वर्ष 2025 का वातायन शिखर सम्मान सुलेखा चोफरा तथा साहित्य सम्मान ब्रिटेन की लेखिका डाॅ.अचला शर्मा तथा शैल अग्रवाल को प्रदान किया गया।
लंदन। यूके में पिछले 25 वर्षों से भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत सुप्रसिद्ध संस्था वातायन द्वारा हाउस आफ लॉर्ड्स, लंदन में आयोजित समारोह में वातायन शिखर सम्मान ब्रिटिश संसद के लार्ड उदय नागाराजु ने कृष्ण चर्तुवेदी को प्रदान किया। इसके साथ ही वर्ष 2025 का वातायन शिखर सम्मान सुलेखा चोफरा तथा साहित्य सम्मान ब्रिटेन की लेखिका डाॅ.अचला शर्मा तथा शैल अग्रवाल को प्रदान किया गया। 
प्रारंभ में वातायन की संयोजक एवं सुप्रसिद्ध लेखिका दिव्या माथुर ने लॉर्ड नागराजु तथा भारतीय दूतावास की प्रथम सचिव डॉक्टर सलोनी सहाय का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन यूके हिंदी समिति के संस्थापक पद्मेश गुप्त ने किया। इस अवसर पर आईसेक्ट प्रकाशन द्वारा प्रकाशित डॉ. अरुण अजीतसरिया द्वारा लिखित पुस्तक 'प्रवासी साहित्यकार :दिव्या माथुर तथा रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के प्रवासी भारतीय साहित्य शोध केंद्र द्वारा डॉ. वंदना मुकेश के संपादन में प्रकाशित 'ब्रिटेन की चयनित रचनाएं पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम में लार्ड उदय नागराजु को विश्व रंग की पुस्तिका, पद्मेश गुप्त को 'विश्व में हिंदी' पुस्तक तथा लंदन की लेखिका शिखा वार्ष्णेय को 'विदेश में हिंदी पत्रकारिता' पुस्तक भेंट की। आभार प्रदर्शन वातायन की अध्यक्ष मीरा गौतम ने किया। कार्यक्रम में विजय आनंद (कॉन्फ्लुएंस पत्रिका) बीबीसी के प्रस्तोता नरेश कौशिक, पॉडकास्टर और सिने इन्क यूके के निदेशक परवेज आलम सहित ब्रिटेन के अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



