थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए 30 रक्तमित्रों ने किया रक्तदान 

Desh Rojana
On

हर घर रक्तदाता अभियान के अन्तर्गत  बंसी विद्या निकेतन परिवार  और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सहयोग से बंसी विद्या निकेतन स्कुल में  थेलेसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

हर घर रक्तदाता अभियान के अन्तर्गत  बंसी विद्या निकेतन परिवार  और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सहयोग से बंसी विद्या निकेतन स्कुल में  थेलेसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संयोजन स्कुल की प्रधानाचार्य अंजु डागर, क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया।शिविर का शुभारंभ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के महासचिव बिजेन्द्र सौरोत, स्कुल के चेयरमैन नारायण डागर ने किया।  b
 बिजेन्द्र सौरोत ने रक्तमित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान वक्त की जरूरत है, हम सभी को रक्तदान जरुर करना चाहिए । एक यूनिट रक्त से 3  लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति से रक्तदान करने की अपील की। शिविर संयोजक विकास मित्तल और अल्पना मित्तल   ने बताया कि थैलेसीमिया अनुवांशिक बीमारी है, जिसमें बच्चे का खून बनना कम हो जाता है। मेजर थैलेसीमिया होने पर 15 से 20 दिन में खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। रक्तदाताओं की वजह से ही इन बच्चों का जीवन चक्र चल रहा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, जिससे किसी और को जीवन मिल सके। शिविर को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए स्कुल की प्रधानाचार्य अंजु डागर ने बताया कि शिविर में 30 रक्तमित्रों ने रक्तदान किया जिसमें से लगभग 10 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर को सुचारु रुप से चलाने के लिए मयंक जैन, सचिन वर्मा, विरेन्द्र कुमार, नेहा लता, नेहा शर्मा, लीना,राजबाला, अंजु यादव, अवधेश तिवारी, दीक्षा वशिष्ठ आदि का विशेष सहयोग रहा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल