चीका में एक मोबाइल शाप पर फायरिंग करने वाले बदमाश व स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के बीच हुई मुठभेड़

बदमाश के घुटने पर लगी गोली, अस्पताल में करवाया भर्ती

Desh Rojana
On

आज पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट  (एसडीयू) की गुहला थाने के अन्तर्गत आने वाले गांव रत्ताखेड़ा लुकमान के पास एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई।

गुहला चीका। आज यहां पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट  (एसडीयू) की गुहला थाने के अन्तर्गत आने वाले गांव रत्ताखेड़ा लुकमान के पास एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। उक्त जानकारी देते हुए एस.डी.यू. के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि गत 4 अप्रैल को चीका में एक मोबाइल शाप पर फायरिंग करने के आरोपियों में से एक फरार आरोपी, रवि जो कि गांव रम्भा जिला करनाल का रहने वाला है और आज वह गुहला क्षेत्र में घूम रहा है और जब पुलिस ने इसका पीछा किया, तो वह अपने मोटरसाइकिल को लेकर गांव रत्ताखेड़ा लुकमान के पास से गुजर रही घग्गर नदी के बांध के ऊपर से भागने लगा परंतु उसका मोटरसाइकिल अचानक फिसल गया और जैसे ही पुलिस ने इसके चारों तरफ घेरा पाया, तो इसने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी परंतु सौभाग्यवश पुलिस कर्मचारी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुई थी, जिसके चलते वह बाल बाल बच गया। परंतु पुलिस की जवाबी फायरिंग में इसके घुटने पर गोली लगी और वह वहीं गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए इसे धर दबोचा। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को तुरंत इलाज केे लिए गुहला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसका औपचारिक उपचार करने के बाद उसे कैथल रेफर कर दिया।

26chk05
पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश को अस्पताल ले जाते हुए पुलिस कर्मचारी।

उन्होंने बताया कि गत 4 अप्रैल को चीका में शहर के बीचोंबीच एक गिल मोबाइल शॉप पर अज्ञात दो लोगों ने गोलियां चलाई थी। उन्होंने बताया कि अमन नाम के एक युवक ने मोबाइल की एक दुकान की हुई है और घटना के दिन वह एक शादी के सिलसिले में शापिंग के लिए अम्बाला गया हुआ था और दुकान पर एक अन्य कर्मचारी बैठा हुआ था। उन्होंने बताया कि देर सांय लगभग 6 बजे दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने दुकान के ठीक सामने बाइक रोककर गोलियां चलानी शुरू कर दी। राणा ने बताया कि उन्होंने लगभग चार गोलियां चलाई, जिसमें दो गोलियां दुकान के बाहर लगे शीशे के दरवाजे को चीरती हुई दुकान के अन्दर जा घुसी परंतु दुकान के अंदर बैठे एक युवक को संयोगवश कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि दो गोलियां चल नहीं सकी, जो बाहर ही गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी परंतु आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो चुके थे।

26chk06
मुठभेड़ स्थल को चिन्ह्ति करते हुए पुलिस कर्मचारी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की और फिरौती के लिए उक्त वारदात को अंजाम देने वाले पांच युवकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि यह छटा आरोपी अभी तक फरार था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। राणा ने बताया कि  आरोपी पर सात अपराधिक मामले दर्ज है। एक मामला करनाल पुलिस के साथ मुठभेड का भी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाश का बाइक भी काबू कर लिया है। राणा ने बताया कि जैसे ही घायल बदमाश को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी, तो उसके पश्चात उससे पूछताछ करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल