एचसीएस परीक्षा-2025: डीसी आयुष सिन्हा और एडीसी अंजलि श्रोत्रिया का परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थी की जांच प्रक्रिया सहित अन्य मानकों का किया सघन निरीक्षण

Desh Rojana
On

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आज रविवार को आयोजित एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन पूर्णतः सतर्क रहा।

फरीदाबाद। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आज रविवार को आयोजित एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन पूर्णतः सतर्क रहा। इसी क्रम में जिला उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा और एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने जिला के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।PN_1 (1)
डीसी आयुष सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और कहीं भी किसी प्रकार की कमी या अव्यवस्था न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनका मनोबल प्रभावित न हो और वे बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकें।
निरीक्षण के तहत उन्होंने सेक्टर- 14 स्थित डीएवी स्कूल, सेक्टर-07 स्थित के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, बल्लभगढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा सेक्टर-55 स्थित मॉडर्न संस्कृति स्कूल सहित अन्य कई स्कूलों का क्रमवार दौरा किया। प्रत्येक केंद्र पर उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों एवं परीक्षा सुपरवाइजरों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।PN_1 (2)
इस दौरान डीसी ने केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली आपूर्ति, पंखों की कार्यशीलता, जैमर की सक्रियता, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की साफ-सफाई तथा समुचित स्वच्छता व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा मानकों और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल