नकल रहित व पारदर्शी ढंग से करवाई जाएगी नीट की परीक्षा - अतिरिक्त उपायुक्त

जिला नूंह के 4 परीक्षा केन्द्रों में 3 मई को 1608 परीक्षार्थी देंगें नीट की परीक्षा

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली एनटीए-नीट परीक्षा 2026 को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

नूंह: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली एनटीए-नीट परीक्षा 2026 को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह नकल रहित और निष्पक्ष ढंग से आयोजित किया जाए। उन्होंने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय नूंह-एक व दो, शहीद ले. किरण सिंह शेखावत राजकीय महिला कालेज सालाहेड़ी, आईटीआई मरोड़ा शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 1608 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 
IMG-20260419-WA0071
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए बिजली, पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने विशेष रूप से दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी की जाएगी तथा सभी केंद्रों की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और कानून-व्यवस्था को किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। बैठक में एएसपी वाईवीआर शशि शेखर, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad