समाजवादी पार्टी हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी और सैल भंग, निकाय चुनाव लड़ेगी : राव बिजेंद्र सिंह

Desh Rojana
On

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रविवार को रेवाड़ी आगमन के तुरंत बाद सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता बुलाकर दो बड़ी घोषणाएं कर दी गईं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रविवार को रेवाड़ी आगमन के तुरंत बाद सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता बुलाकर दो बड़ी घोषणाएं कर दी गईं। 
देर शाम नगर में रानी की ड्योड़ी स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव बिजेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इस बार हरियाणा में समाजवादी पार्टी हाल में हो रहे शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने इस क्रम में कहा कि जल्द पार्टी उन उम्मीदवारों की सूची भी मीडिया में जारी करेगी, जो यह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी के निशान साईकिल पर यह चुनाव लड़ने का संकेत किया। उन्होंने कहा कि वे राज्य चुनाव आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर उनकी पार्टी के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार को पार्टी का चुनाव निशान आवंटित नहीं करने के लिए पत्र भी लिखेंगे। 

WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.15.03 PM
राव बिजेंद्र सिंह अध्यक्ष सपा हरियाणा।


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं। हम चुनाव मैदान में उतरेंगे तो ही कुछ पाएंगे। उन्होंने कहा कि वे ही हरियाणा में समाजवादी पार्टी को सबसे पहले लेकर आए थे। उन्होंने सियासी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि देश की राजनीति में अब समाजवादी पार्टी का सितारा चढ़ता हुआ देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सपा के हरियाणा की राजनीति में सक्रियता दिखाने का समय अब आ गया है l उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं जोश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि यह चुनाव लड़ा जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां पार्टी का उम्मीदवार नहीं होगा, वहां हमारी सोच समान सोच वाले स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को समर्थन देने पर विचार किया जाएगा। 
उन्होंने कांग्रेस के साथ चुनावी तालमेल से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बेशक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मे समन्वय है, लेकिन अभी प्रदेश में निकाय चुनाव में ऐसा कुछ नहीं। अभी कांग्रेस के साथ कोई तालमेल नहीं, समाजवादी पार्टी अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ेगी। 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़े सभी सैल आज तुरंत प्रभाव से भाग कर दिए गए हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad