प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, चारों ओर धुंआ धुआं

आसपास के इलाकों में मची अफरा तफरी

Desh Rojana
On

सेक्टर-110 बजघेड़ा एरिया स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री व उसके गोदाम में रविवार की अल सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गुरुग्राम। सेक्टर-110 बजघेड़ा एरिया स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री व उसके गोदाम में रविवार की अल सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच आसपास बनी सोसाइटियों में भी दहशत रही। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। IMG_20260426_184716
जानकारी अनुसार, बजघेड़ा सेक्टर-110 स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। जैसे ही फैक्ट्री के कर्मचारियों को आग लगने का पता चला तो उन्होंने खुद ही मिट्टी और अन्य तरीकों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ां मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस इलाके में आग लगी वहां बड़ी संख्या में स्क्रैप गोदाम हैं। वहां पर प्लास्टिक और लोहे का सामान रखा था। अधिक प्लास्टिक होने के कारण आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसलिए आग पर जल्दी काबू पाना काफी मुश्किल हो गया। 
फायर अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने मौके पर जांच कर रही है। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

दर्जन भर सोसायटियों तक पहुंचा धुआं

बजघेड़ा स्थित जिस फैक्ट्री और गोदाम में यह आग लगी, उसके आसपास काफी स्क्रैप गोदाम है। लकड़ियों के दो गोदाम भी आग की चपेट में आ गए थे। वहीं निकट ही जारा रोजा और परीना हाई राइज सहित 5-6 सोसाइटी और बजघेड़ा गांव की आबादी है। सोसाइटी के फ्लैटों तक आग का धुआं फैल गया, जिससे रेजिडेंट्स को भी प्रॉब्लम हुई। लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल