पुलिस की ईआरवी डायल-112 को एचसीएस परीक्षा से जोड़ा : चन्द्र मोहन
पुलिस प्रशासन द्बारा एचसीएस परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला की सभी डायल-112 तथा राइडर को परीक्षा से जोड़ा गया है। डायल-112 तथा राइडर को परीक्षा ड्यूटी के संबंध में स्पेशल निर्देश दिए गए हैं।
कुरुक्षेत्र । पुलिस प्रशासन द्बारा एचसीएस परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला की सभी डायल-112 तथा राइडर को परीक्षा से जोड़ा गया है। डायल-112 तथा राइडर को परीक्षा ड्यूटी के संबंध में स्पेशल निर्देश दिए गए हैं। 
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सभी पीसीआर, थाना प्रभारियों, राइडर, ईआरवी को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई अभ्यर्थी किसी भी कारण से परीक्षा में लेट हो रहा हो तो बिना देरी किए उसे उसके परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाना है। पुलिस प्रशासन द्बारा परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिला की सभी डायल-112 टीमों को परीक्षा ड्यूटी के संबंध में स्पेशल निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केन्द्र से सम्बंधित कन्ट्रोल रुम का इंचार्ज निरीक्षक मनदीप सिंह को लगाया है। यदि किसी अभ्यर्थी को सैंटर ढूंढने या कोई अन्य समस्या आती है तो वह डायल-112 पर काल करके सहायता ले सकता है या निरीक्षक मन्दीप सिंह के मोबाईल नम्बर 87084-56869 पर सम्पर्क कर सकता है।




