एवीटी हथीन ने दबोचा अंतरराज्यीय बाइक चोर, तीन बाइक बरामद

Desh Rojana
On

एवीटी हथीन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं।

हथीन। एवीटी हथीन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं।
IMG-20260426-WA0313
हथीन तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में
एवीटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि 25 अप्रैल को उनकी टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हथीन-मानपुर रोड बाईपास पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान नूंह जिले के गांव घिडाका निवासी काबिल उर्फ कामील को एक चोरी की हीरो बाइक के साथ काबू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद बाइक वर्ष 2017 में गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित से गहन पूछताछ की, जिसमें उसने दिल्ली और गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल तीन चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार काबिल उर्फ कामील एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो वर्ष 2018 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ जिला नूंह में डकैती और चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।