पटौदी ब्लॉक में सरपंच पद के लिए 5 तथा सोहना पंचायत समिति के वार्ड 5 में तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

10 मई को होगा मतदान, मतदान केंद्र पर ही होगी मतगणना

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का शनिवार को अंतिम दिन रहा।

गुरुग्राम:

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का शनिवार को अंतिम दिन रहा। प्राप्त नामांकनों की पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के उपरान्त जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस लेना चाहते हैं वे 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित कर सकते हैं।
जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि पटौदी ब्लॉक के गांव बास पदमका में सरपंच पद के चुनाव के लिए कुल पांच प्रत्याशियों तथा सोहना पंचायत समिति के वार्ड संख्या 05 में कुल तीन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा है। वहीं जिले की विभिन्न पंचायतों में फर्रुखनगर ब्लॉक में गांव अलमदी में वार्ड 9, झांझरोला खेड़ा में वार्ड 2, बिल्हाका में वार्ड संख्या 6, खूंटपुरी में वार्ड संख्या 7, महेंद्रवाडा में वार्ड संख्या 3, रानीका सिंघोला में वार्ड संख्या 6, रिठोज में वार्ड संख्या 14 तथा सहजावास के वार्ड 1 तथा गुरुग्राम ब्लॉक के गांव माकड़ौला में वार्ड 9 में पंच पद के चुनाव के लिए एक - एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। 

panchayat-election-demo-pic2_1582894705
प्रवक्ता ने बताया कि मतदान की तिथि 10 मई (रविवार) को सुबह 8  बजे से शाम 6  बजे तक निर्धारित की गई है। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। यदि पुनर्मतदान (री-पोल) की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए 12 मई (मंगलवार) की तिथि निर्धारित की गई है। पुनर्मतदान का परिणाम भी मतगणना के तुरंत बाद घोषित किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad