कांग्रेस और विपक्षी दलों की महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा : रेनू भाटिया

पीएम मोदी की महिला शक्ति के प्रति सकारात्मक सोच

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने शनिवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की महिला शक्ति के प्रति सकारात्मक सोच की वजह से देश की 70 लाख महिलाओं को बदलाव की आस थी, जिसे विपक्षी दलों ने धुंधला कर दिया। 

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने शनिवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की महिला शक्ति के प्रति सकारात्मक सोच की वजह से देश की 70 लाख महिलाओं को बदलाव की आस थी, जिसे विपक्षी दलों ने धुंधला कर दिया। 
उन्होंने दिल्ली बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि जब संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा हो रही थी, उस वक्त प्रियंका वढेरा मेज थपथपाकर हंस रही थी, जिनकी हंसी से देश की सभी महिलाएं आहत हुईं।
1004403306
प्रेसवार्ता करते हुए रेणु भाटिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के साथ भाजपा की आधा दर्जन महिला पदाधिकारियों के साथ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस देश में नारी को पूजा जाता है, वहां की विपक्षी पार्टियों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए महिलाओं के अधिकारों को कुचला है। 
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के विजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए जो प्रयास किए हैं, वे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म कर मुस्लिम बहनों को सम्मान दिया और अब 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' लाकर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। 
विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए रेनू भाटिया ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों की ओछी राजनीति लोकसभा में उस वक्त बेनकाब हो गई, जब उन्होंने इस विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मुझे दुख इस बात का है कि विपक्षी दलों की महिला नेत्रियाँ भी अपनी पार्टी की लाइन पर चलते हुए इस बिल के विरोध में खड़ी रहीं। जोकि ऐसा करते हुए यह भूल भूल गईं कि वे नाकेवल अपना भविष्य बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों और अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही हैं। 
चेयरपर्सन रेनू ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं अब केवल वोट बैंक नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा का हिस्सा हैं। उज्ज्वला योजना से लेकर सेना में महिलाओं की स्थायी कमीशन तक, हर कदम नारी के उत्थान की ओर है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। 
इस अवसर पर जिला रेवाड़ी की नारी शक्ति पारिशा शर्मा, कृपा जैमिनी, अनु बहल और चांदनी चांदना, जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा और सह-प्रभारी मनीष पाल्हावास, गौरव, कुलदीप चौहान, डा. सौरभ, कार्यालय सचिव सतपाल धूपिया भी मौजूद रहे। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन