भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाई किसान मित्र छड़ी, डर कर दूर भाग जाएंगे सांप !
छड़ी दिखाओं सांप बिच्छू दूर भगाओ।
वैज्ञानिकों न एक चमत्कारी छड़ी बनाई है, जिसके इस्तेमाल से सांप और बिच्छु आपसे दूर रहेंगे। इसके इस्तेमाल से साँपों द्वारा काटे जाने पर होने वाली मौतों में कमी आएगी।

अक्सर देखा जाता है कि किसान जब खेतों में काम करने जाते हैं तो सांप उन्हें काट लेते हैं। आये दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिस वजह से किसान कई बार अपनी जान भी गवां देते हैं। लेकिन अब भारतीय वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए ऐसी जादुई छड़ी बनाई है। जिसे देखते ही सांप दूर भाग जायेंगे।
इसी को देखते हुए भारतीय वैज्ञानिकों ने एक स्मार्ट छड़ी बनाई है। यह छड़ी 100 मीटर दूर से ही सांप-बिच्छु का पता लगा सकती है। इस छड़ी में स्पेशल सेंसर लगे होते हैं। यह छड़ी कंपन करके किसानों को खतरे से आगाह करती है।

शिवराज सिंह ने बताई किसान मित्र छड़ी की विशेषता
देश में हर साल सांपों के काटने की घटनाएं किसानों के लिए बड़ी चिंता बनी रहती हैं, खासकर तब जब वे रात में खेतों में सिंचाई या काम के लिए जाते हैं। ऐसे में अब भारतीय वैज्ञानिकों ने एक अनोखी तकनीक विकसित की है, जो किसानों को सांप और अन्य जहरीले जीवों से बचाने में मदद करेगी। इस नई खोज का नाम ‘किसान मित्र छड़ी’ है, जो करीब 100 मीटर दूर से ही सांपों की मौजूदगी का पता लगा सकती है। रायसेन के उन्नत कृषि महोत्सव में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस छड़ी के बारे में लोगों को जानकारी दी।
ऐसे काम करती है स्मार्ट छड़ी
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव के दौरान इस खास उपकरण की जानकारी देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी विशेषतायें बताई थी। उन्होंने कहा, था कि यह किसान मित्र छड़ी सांप के काटने से होने वाली दुर्घटन पर रोक लगाएगी।।आपको बता कि यह छड़ी सामान्य डंडे जैसी दिखती है, लेकिन इसमें एक विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। किसान जब खेत या जंगल में जाएं, तो इसे जमीन पर रखकर बटन दबाना होता है। अगर आसपास सांप या कोई जहरीला जीव मौजूद होता है, तो यह छड़ी तेज कंपन करने लगती है। इसके जरिए किसान को पहले ही खतरे का संकेत मिल जाता है और वह सतर्क होकर उस जगह से दूर रह सकता है। और तो और इस छड़ी का उपयोग भी बेहद आसान है।

भारत में हर साल होती हैं 50 से 60 हज़ार लोगो की मौत
विशेषज्ञों की माने तो भारत में हर साल 30 से 40 लाख साप के काटे जाने के मामले सामने आते हैं। उनमे से करीब 60 हजार लोगों की मौत हो जाती है। इनमें बड़ी संख्या किसानों की होती है। देश में करीब 350 प्रकार के सांप पाए जाते हैं, जिनमें से लगभग 10 प्रतिशत ही जहरीले होते हैं, लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर ये जानलेवा साबित हो सकते हैं।
ऐसे में ये स्मार्ट छड़ी किसानों के लिए एक बड़ी राहत ला सकती है। यह न केवल उनकी सुरक्षा बढ़ाएगी, बल्कि खेतों में काम करते समय उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करेगी।

किसान मित्र छड़ी, सांप भगाने वाली छड़ी, भारतीय वैज्ञानिक, सांप नियंत्रण, कृषि नवाचार, किसान उपकरण, जैविक कीटनाशक, खेत सुरक्षा, ग्रामीण तकनीक, आधुनिक खेती, भारत में विज्ञान, सांपों से बचाव, सुरक्षित खेती, कृषि समाधान, भारतीय आविष्कार, नई तकनीक, खेत का रक्षक, किसानों के लिए, सांप भगाओ, विज्ञान और किसान,




