HPSC व जिला प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी से बायोमेट्रिक प्रारंभिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने पहुँचा था अभ्यर्थी

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा-2025 में सुबह की पाली में पकड़ा गया अभ्यर्थी

Desh Rojana
On

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस  एवं एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा-2025 के दौरान HPSC व जिला प्रशासन फरीदाबाद की कड़ी मुस्तैदी से एक फर्जी अभ्यर्थी को समय रहते बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान प्रारंभिक जांच में ही पकड़ लिया गया है।

फरीदाबाद।हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस  एवं एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा-2025 के दौरान HPSC व जिला प्रशासन फरीदाबाद की कड़ी मुस्तैदी से एक फर्जी अभ्यर्थी को समय रहते बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान प्रारंभिक जांच में ही पकड़ लिया गया है। एक फर्जी अभ्यर्थी, जो किसी अन्य पंजीकृत उम्मीदवार विशाल कुमार के स्थान पर परीक्षा देने हेतु फर्जी पहचान पत्रों एवं धोखाधड़ी का सहारा लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुँचा था, को मौके पर ही पकड़ा गया।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग व जिला प्रशासन की मुस्तैदी व सघन जांच में मामला सामने आया।यह मामला सेक्टर-7C स्थित के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (केंद्र संख्या-082) में प्रारंभिक जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान सामने आया। जहां मानव नाम के फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया जोकि विशाल कुमार नाम के परीक्षार्थी का पेपर देने आया था। जांच में पाया गया कि संबंधित असली अभ्यर्थी विशाल परीक्षा केंद्र के आसपास ही मौजूद था। पकड़े गए आरोपी ने अपने कृत्यों की पुष्टि भी की है।c12d8c4b-a056-4700-989b-ec57570e541bप्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य एवं केंद्र अधीक्षक द्वारा इस मामले की लिखित शिकायत सेक्टर-8 पुलिस थाने के एसएचओ को दी गई है। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस कस्टडी में दे दिया गया है और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गरिमा और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए सभी साक्ष्य और दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं और आगे की कार्रवाही की जा रही है।
गौरतलब है कि फरीदाबाद में आज कुल 80 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों (सुबह : 10:00 बजे से 12:00 बजे और दोपहर 03: बजे से 05:00 ) में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधनों के प्रयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad