पलवल में 11 मई से 15 मई तक आयोजित किए जाएंगे मानसिक स्वास्थ्य एवं ध्यान सत्र

45 मिनट का होगा मानसिक स्वास्थ्य एवं ध्यान सेशन

Desh Rojana
On

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन (एनजीओ) की ओर से पलवल के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में 11 मई से 15 मई तक 45 मिनट का मुफ्त मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं ध्यान सत्र आयोजित किया जाएगा।

पलवल: आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन (एनजीओ) की ओर से पलवल के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में 11 मई से 15 मई तक 45 मिनट का मुफ्त मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं ध्यान सत्र आयोजित किया जाएगा। 06आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजवीर सिंह यादव ने जानकारी देेते हुए बताया कि ये सत्र संस्था की नेशनल ट्रैवल्स टीम द्वारा संचालित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय, संक्षिप्त निर्देशित ध्यान (गाइडेड मेडिटेशन) और उनके प्रसिद्ध हैप्पीनेस प्रोग्राम का परिचय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बढ़ते कार्य दबाव और मानसिक तनाव को देखते हुए ऐसे कार्यक्रम सरकारी कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकते हैं। इन सत्रों के माध्यम से कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और कार्यक्षमता बढ़ाने का उद्देश्य रखा गया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल