जनगणना को समझें जिम्मेदारी, सही जानकारी देना हर नागरिक का कर्तव्य: मनीष जैन

नगर पालिका के अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा जन जागरूकता बढ़ने से क्षेत्र का होगा विकास।

Desh Rojana
On

जनगणना को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए नगर पालिका फिरोजपुर झिरका के चेयरमैन मनीष जैन ने मेवात क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इसे अपनी जिम्मेदारी समझें और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी सही जानकारी दर्ज कराएं।

फिरोजपुर झिरका: जनगणना को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए नगर पालिका फिरोजपुर झिरका के चेयरमैन मनीष जैन ने मेवात क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इसे अपनी जिम्मेदारी समझें और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी सही जानकारी दर्ज कराएं। FILE 02 PH FPJ 14-07-2022उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
जैन ने बताया कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की योजना बनाई जाती है। यदि लोग सही जानकारी नहीं देते हैं या इससे बचने की कोशिश करते हैं, तो इसका सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ता है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे जनगणना कर्मचारियों का सहयोग करें।

जनगणना दो चरणों में होगी संपन्न
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में घर सूचीकरण एवं आवासीय गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में नागरिकों की गणना होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में आवासीय गणना की जा रही है जो 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। पहले चरण के तहत सरकार ने स्व-गणना के लिए पोर्टल भी खोल दिया है, जिसके माध्यम से सभी नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद 30 अप्रैल के पश्चात सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक की भागीदारी से ही जनगणना सफल हो सकती है। यह न केवल सरकार के लिए बल्कि समाज के हर वर्ग के हित में है। सही आंकड़े मिलने से ही जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंच पाता है। अंत में मनीष जैन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे जनगणना को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और देश के विकास में अपना योगदान दें।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन