नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा तथा पंचायतीराज उप चुनाव चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस धारक जल्द अपने लाइसेंसी हथियार जमा करवाएं : एसपी हेमेंद्र कुमार

चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले संभावित लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधि अनुरूप करें कार्रवाई

Desh Rojana
On

नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा तथा पंचायती राज उपचुनाव चुनाव-2026 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने संबंधित शस्त्र लाइसेंस धारकों को जल्द अपने लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश दिए है। 

रेवाड़ी: नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा तथा पंचायती राज उपचुनाव चुनाव-2026 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने संबंधित शस्त्र लाइसेंस धारकों को जल्द अपने लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश दिए है।
sp new hemendr.jfif
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा।
उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा नगर पालिका तथा पंचायती राज उपचुनाव चुनाव-की घोषणा कर दी है तथा 10 मई 2026 को चुनाव प्रस्तावित किए गए हैं। चुनाव घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को शांतिपूर्वकनिष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक को अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाना व गन हाउस में जमा कराएं। 
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन-जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार है उन सभी के हथियारों को चुनाव से पहले संबंधित पुलिस थाने या गन हाउस में जमा करवाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति गन हाउस में भी अपने हथियार जमा करवा सकता है परंतु हथियार जमा करवाने की रसीद को संबधित थाने में दिखाना अनिवार्य है। 
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कड़े शब्दों में कहा कि चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होना चाहिए। जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगेउनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वह अशांति फैलाने में शामिल पाए गए तो उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। चुनाव दृष्टिगत सभी डीएसपी व थाना प्रबंधकों को अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष प्लान बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए वहीं मादक पदार्थ व शराब तस्करोंपीओ तथा बेल जंपर की अधिकाधिक धरपकड़ करने के अतिरिक्त दुश्चरित्र व्यक्तियों को निरंतर चैक करते हुए उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
उन्होंने जिला रेवाड़ी के आमोखास से अपील की कि इस चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करता है या किसी प्रकार का षड्यंत्र रचने की जानकारी उनके पास हो तो वे इसकी सूचना तुरंत निकटवर्ती पुलिस थाना या चौकी में दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने जिला रेवाड़ी की जनता से इस चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग को सहयोग की अपील की है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad