26 अप्रैल को एचसीएस परीक्षा का आयोजन, 80 केंद्रों पर 22,776 परीक्षार्थी लेंगे भाग : एडीसी

परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें परीक्षार्थी

Desh Rojana
On

अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला फरीदाबाद में आगामी 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकुला द्वारा HCS (Ex. Br.) एवं अन्य संबद्ध सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा।

फरीदाबाद: अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया नेWhatsApp Image 2026-04-17 at 11.59.05 PM जानकारी देते हुए बताया कि जिला फरीदाबाद में आगामी 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकुला द्वारा HCS (Ex. Br.) एवं अन्य संबद्ध सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 80 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें लगभग 22,776 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी, जिसमें पहला सत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरा सत्र सायं 03:00 बजे से 05:00 बजे तक होगा।
नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर, ट्रांजिट ऑफिसर तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन या अनुचित सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पूर्व ही अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad