पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में छात्राओं को दिया ‘स्क्रीन फ्री लाइफ’ का संदेश
आठवें मिड डे मील पोषण पखवाड़े के तहत राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, हथीन में स्क्रीन फ्री ईवनिंग व स्क्रीन फ्री लाइफ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हथीन: आठवें मिड डे मील पोषण पखवाड़े के तहत राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, हथीन में स्क्रीन फ्री ईवनिंग व स्क्रीन फ्री लाइफ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल उपकरणों के सीमित उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में मोबाइल और अन्य स्क्रीन का अधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे स्क्रीन का प्रयोग कम करें और अपना समय पढ़ाई, खेलकूद व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं।
कार्यक्रम में खंड हथीन के शिक्षा विभाग के नोडल रविंद्र दीक्षित ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि स्क्रीन फ्री ईवनिंग अपनाने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
विद्यालय के मुख्याध्यापक बाबू राम ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए संतुलित दिनचर्या अपनाने और तकनीक का सही उपयोग करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर रेखा शर्मा, सतेंदर सिंह, नेपाल सिंह, कविता, नवल किशोर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को स्क्रीन से दूरी बनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

About The Author
संबंधित समाचार



