स्टेट बार काउंसिल चुनाव में सुवीर सिद्धू ने मारी बाज़ी, पिता की विरासत को किया और मजबूत
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू के पुत्र सुवीर सिद्धू ने स्टेट बार काउंसिल चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे पंजाब-हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल कर नया इतिहास रच दिया है।
चंडीगढ़/नूंह: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू के पुत्र सुवीर सिद्धू ने स्टेट बार काउंसिल चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे पंजाब-हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल कर नया इतिहास रच दिया है। उनकी इस बड़ी जीत से विधि जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सुवीर सिद्धू इससे पहले भी बार काउंसिल के चेयरमैन रह चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि को न केवल व्यक्तिगत सफलता माना जा रहा है, बल्कि इसे उनके परिवार की समृद्ध कानूनी विरासत का मजबूत विस्तार भी बताया जा रहा है।
मेवात के वरिष्ठ अधिवक्ता अशरफ खान ठेक ने सीनियर अधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू से मुलाकात कर उन्हें इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुवीर सिद्धू की यह जीत आने वाले समय में एक उज्ज्वल और प्रेरणादायक भविष्य की मजबूत शुरुआत है।
अशरफ ठेक ने कहा कि सुवीर सिद्धू ने अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि वे न केवल अपने पिता की पहचान के उत्तराधिकारी हैं, बल्कि खुद भी एक सशक्त और योग्य विधि विशेषज्ञ के रूप में उभर रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि अनमोल रतन सिद्धू 11 बार चंडीगढ़ एसोसिएशन के चेयरमैन और तीन बार बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के चेयरमैन रह चुके हैं। अब उनके बेटे सुवीर सिद्धू इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस जीत को विधि क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author
संबंधित समाचार



