मेवात में फूहड़ और अश्लील गानों पर चलेगा डंडा, एसपी अर्पित जैन के सख्त एक्शन का लोगों ने किया स्वागत

Desh Rojana
On

मेवात में तेजी से बढ़ रहे फूहड़, अश्लील और आपत्तिजनक गानों व सोशल मीडिया कंटेंट पर अब पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। जिला पुलिस कप्तान डॉ. अर्पित जैन ने साफ चेतावनी दी है कि समाज में अश्लीलता और वैमनस्य फैलाने वाले गाने, वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट अब बख्शे नहीं जाएंगे।

मेवात में तेजी से बढ़ रहे फूहड़, अश्लील और आपत्तिजनक गानों व सोशल मीडिया कंटेंट पर अब पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। जिला पुलिस कप्तान डॉ. अर्पित जैन ने साफ चेतावनी दी है कि समाज में अश्लीलता और वैमनस्य फैलाने वाले गाने, वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट अब बख्शे नहीं जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-04-12 at 12.18.28 AM

आपको बता दें हाल के समय में मेवात क्षेत्र में ऐसे गानों और वीडियो की “बाढ़” सी आ गई है, जिनमें न सिर्फ अश्लीलता परोसी जा रही है बल्कि कई बार सभ्य व्यक्तियों और समाज के सम्मानित लोगों को भी बदनाम किया जाता है। इससे न केवल सामाजिक माहौल बिगड़ता है, बल्कि मेवात की पुरानी संस्कृति और भाईचारे की छवि भी प्रभावित हो रही है। मेवात की असली संस्कृति को खत्म किया जा रहा है, लोगो को बेहद अश्लील गाने परोसे जा रहे हैं। जिसमें मेवात की छवि को भरी नुकसान हो रहा है।
डॉ. अर्पित जैन ने स्पष्ट कहा कि ऐसे कंटेंट बनाने, अपलोड करने और उसे बढ़ावा देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की साइबर टीम इस पर लगातार नजर रखेगी और तकनीकी तरीके से दोषियों तक पहुंचा जाएगा।
मेवात की जनता ने एसपी के इस फैसले का खुलकर स्वागत किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अश्लील गानों और फूहड़ वीडियो ने क्षेत्र की सामाजिक संरचना को नुकसान पहुंचाया है, खासकर युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस की सख्ती से एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।
लोगों का यह भी मानना है कि मेवात हमेशा से अपनी सादगी, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए इस पहचान को कमजोर करने की कोशिश की है। अब प्रशासन की सख्त कार्रवाई से इन पर रोक लगना जरूरी हो गया था।
एसपी अर्पित जैन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे किसी भी गाने या वीडियो को शेयर न करें और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता मिलकर ही मेवात की असली संस्कृति और सम्मान को बचा सकते हैं।
स्पष्ट है कि मेवात में अब अश्लीलता और सामाजिक विद्वेष फैलाने वालों के लिए जगह नहीं होगी, और पुलिस का यह कदम सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

देश रोजाना डेस्क Picture

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad