Palwal News : सभी विभाग पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ करें कार्य : उपायुक्त
उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिला के विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर दिए निर्देश
उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को पलवल जिला के उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने उपरांत जिला के प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभागाध्यक्षों की बैठक लेते हुए सीएम विंडो, समाधान शिविर, जनसंवाद कार्यक्रम सहित जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पलवल। उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को पलवल जिला के उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने उपरांत जिला के प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभागाध्यक्षों की बैठक लेते हुए सीएम विंडो, समाधान शिविर, जनसंवाद कार्यक्रम सहित जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि पलवल जिला के विकास की गति को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि जिला में नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सडक़ तथा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं व जनगणना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी विभाग पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य का निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना भी जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उपायुक्त डा. जयेंद्रसिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में पलवल जिला विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। बैठक में सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम हथीन हरीराम, सीटीएम प्रीति रावत, एमडी शुगर मिल पलवल द्विजा, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




