रानियाला गांव में अवैध प्रसव केंद्र पर छापा, क्लिनिक सील, संचालिका फरार

Desh Rojana
On

फिरोजपुर झिरका उपमंडल के अंतर्गत गांव रानियाला में गुरुवार,16 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा (प्रसव) केंद्र पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।

फिरोजपुर झिरका:फिरोजपुर झिरका उपमंडल के अंतर्गत गांव रानियाला में गुरुवार,16 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा (प्रसव) केंद्र पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत तेवतिया के नेतृत्व में डॉ. रौनक, डॉ. सौरव तथा पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने मौके पर पहुंचकर केंद्र की जांच की, जहां कई अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के दौरान केंद्र संचालिका रिजवाना पुत्री रुकमुद्दीन निवासी बिछोर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस क्लिनिक के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां बिना पंजीकरण के प्रसव कराए जा रहे हैं। जांच में पाया गया कि संबंधित केंद्र विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज नहीं था, बावजूद इसके यहां जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे। यह भी सामने आया कि यहां जन्म लेने वाले बच्चों के प्रमाण पत्र अन्य स्थानों से बनवाए जा रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है।छापेमारी के दौरान टीम को मौके से गर्भपात संबंधी दवाइयां, कुछ जन्म प्रमाण पत्र, चिकित्सा उपकरण और संबंधित बिल आदि बरामद हुए। मौके पर मौजूद दो युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे यहां देखरेख का कार्य करती हैं। विभाग ने सभी तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस को शिकायत देकर अवैध प्रसव, गर्भपात और जन्म प्रमाण पत्र में अनियमितताओं को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार संचालिका की तलाश की जा रही है।IMG_20260416_181733

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल