जिला रेवाड़ी पुलिस ने 10 साल के बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंपा

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए चौकी भाडावास गेट पुलिस ने बडा तालाब रेवाड़ी के पास घूम रहे 10 साल के बच्चे को उसके परिजनों की तलाश करके सकुशल उनके हवाले किया।

 रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए चौकी भाडावास गेट पुलिस ने बडा तालाब रेवाड़ी के पास घूम रहे 10 साल के बच्चे को उसके परिजनों की तलाश करके सकुशल उनके हवाले किया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। 

WhatsApp Image 2026-04-16 at 11.21.19 PM
पुलिस टीम के साथ बच्चा।

वीरवार को सुबह के समय बडा तालाब रेवाड़ी के पास एक 10 साल के बच्चा लावारिस हालत में घूम रहा था। पुलिस ने सीडब्ल्यूसी से बच्चे की काउंसलिंग करवाकर उसके परिवार के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि बच्चा मूलरूप से बिहार के जिला बेगूसराय के गांव चांदपुर हाल आबाद मोहल्ला विकास नगर रेवाड़ी का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया तो बच्चे की मां ने बताया कि वीरवार को सुबह उसका बेटा अपने पिता के साथ बाजार में आया था। इस दौरान उनका बेटा भटक कर कहीं चला गया था, जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश भी की थी। बच्चे के परिजनों ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद किया। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad