पंचकूला नगर निकाय चुनाव में मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद एवं आभार — सुधा भारद्वाज
नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसी क्रम में पंचकूला से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ सदस्या एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सुधा भारद्वाज को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पंचकूला: नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसी क्रम में पंचकूला से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ सदस्या एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सुधा भारद्वाज को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुधा भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर टिकट की घोषणा होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि पंचकूला की जनता की सेवा करने का अवसर है।
सुधा भारद्वाज ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ—हमारे राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, हरियाणा प्रभारी श्री बी.के. हरिप्रसाद जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी, सांसद कुमारी शैलजा जी, सांसद श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी, सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी, सांसद श्री वरुण मौलाना जी, हमारे विधायक श्री चंद्र मोहन जी, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौधरी जी और जिला अध्यक्ष श्री संजय चौहान जी—जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर मैं पूरी निष्ठा, समर्पण, जोश और ऊर्जा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगी। मैं पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरूंगी और पंचकूला मेयर सीट जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने का कार्य करूंगी।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि पंचकूला शहर के विकास, स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के अवसरों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच जाएंगी तथा कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाएंगी।

About The Author
संबंधित समाचार



