महिला आरक्षण पर बीजेपी का विरोध सिर्फ दिखावा, केन्द्र सरकार की नीयत साफ नही- प्रदीप चौधरी

Desh Rojana
On

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीतिक दिखावा कर रही है।

पंचकूला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीतिक दिखावा कर रही है। हाल ही में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है, लेकिन इसे लागू करने को जनगणना और परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जोड़ दिया गया है, जिससे इसकी वास्तविक शुरुआत में देरी हो रही है।IMG-20260414-WA0488
प्रदीप चौधरी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार की नीयत साफ होती, तो मौजूदा सीटों पर ही महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि चुनावी फायदा लिया जा सके। 
कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और उसकी मांग है कि महिला आरक्षण को बिना किसी देरी के तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। वहीं भाजपा इस मुद्दे को चरणबद्ध प्रक्रिया के नाम पर लंबित रख रही है, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ न्याय नहीं है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल