नूंह में स्व-गणना को मिल रहा उत्साहजनक प्रतिसाद, 30 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: उपायुक्त*

जिला प्रशासन ने जारी किया फ्लो चार्ट, नागरिकों को घर बैठे जनगणना प्रक्रिया पूर्ण करने की सुविधा

Desh Rojana
On

भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत स्व-गणना का कार्य जिला नूंह में आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक किया जा रहा है।

नूंह। भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत स्व-गणना का कार्य जिला नूंह में आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। जिले में जहां नागरिक स्वेच्छा से इस प्रक्रिया में भागीदारी कर रहे हैं, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं शहरी निकाय विभागों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को 30 अप्रैल तक इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में स्व-गणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विस्तृत फ्लो चार्ट जारी किया गया है। इस चार्ट के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपने परिवार की जनगणना, सत्यापन एवं अंतिम प्रमाणिकरण की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई है।Akhila Pilani DC Nuh
उपायुक्त ने बताया कि डिजिटल इंडिया के तहत यह पहल नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोग बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी जानकारी 30 अप्रैल तक स्वयं दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और पारदर्शी है। सभी परिवार समय पर अपनी गणना अवश्य पूर्ण करें, ताकि भविष्य की योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच सके।
उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि सभी नागरिक स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि यह फ्लो चार्ट आमजन के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा, जिससे जनगणना प्रक्रिया को तेज, सटीक और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।
जिला प्रशासन का यह प्रयास डिजिटल सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad