दमकल व सफाई कर्मचारी संघ ने विधायक मुकेश शर्मा के निवास पहुंच सौंपा ज्ञापन
विधायक ने दिया समुचित समाधान का आश्वासन
नगरपालिका कर्मचारी संघ (सफाई कर्मचारी) एवं हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा।
गुरुग्राम:
नगरपालिका कर्मचारी संघ (सफाई कर्मचारी) एवं हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा।
.jpeg)
विधायक मुकेश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि इस विषय को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने विधायक को अवगत कराया कि फरीदाबाद में 16 फरवरी 2026 को हुए भीषण अग्निकांड में दो दमकल कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन उनके परिवारों को अब तक अपेक्षित न्याय और सम्मान नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि समान परिस्थितियों में अन्य विभागों के कर्मचारियों को अधिक सहायता मिलने के बावजूद दमकल कर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। यूनियन ने यह भी उल्लेख किया कि अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा, जिसके बाद सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि को भी उन्होंने अपर्याप्त बताया। यूनियन ने विधायक से मांग की कि शहीद दमकल कर्मियों के परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा, सरकारी नौकरी तथा लंबित मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

About The Author
संबंधित समाचार



