नगरपालिका व अग्रिशमन कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में उल्टा झाड़ू करके किया रोश प्रदर्शन
अग्रिशमन कर्मचारियों का धरना 16वें दिन में प्रवेश
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय हड़ताल के आज 18वें दिन कर्मचारी नेता अशोक कुमार की अध्यक्षता में धरना व प्रदर्शन किया
गुहला चीका: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय हड़ताल के आज 18वें दिन कर्मचारी नेता अशोक कुमार की अध्यक्षता में धरना व प्रदर्शन किया गया। मंच का संचालन गुरदीप राम ने किया। इस बीच नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपालिका चीका के सफाई कर्मचारी व फायर विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर सरकार के खिलाफ उल्टा झाड़ू खड़ा कर जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए गुरदीप राम ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज अग्निशमन के कर्मचारी की हड़ताल को एक पखवाड़े से ऊपर का समय बीत चुका है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान न किया गया, तो आंदोलन ओर तेज होगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिका नगर परिषद व नगर निगम के कर्मचारी 27 व 28 अप्रैल को कर्मिक भूख हड़ताल करेंगे और यदि फिर भी उसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा समय रहते संगठन से बातचीत कर मांगों का समाधान न किया, तो समूचे हरियाणा में एक व दो मई से दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा प्रदेश के शहर के सफाई कर्मचारियों को 27 हजार रुपए व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार रुपए मासिक वेतन देने का वायदा किया था परंतु सरकार द्वारा मात्र 2100 रुपए बढ़कर खानापूर्ति कर दी और कर्मचारियों को बढ़ाया हुआ वेतन भी आज तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पालिका,परिषद, निगम व फायर में लगे सभी तरह के कच्चे कर्मचारियों को, जो 2 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं, एक पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए और जब तक पक्के नहीं किए जाते तब तक समान काम समान वेतन लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य मांगों के साथ साथ समय-समय पर वेतन बढ़ोतरी की जाए, कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए व जोखिम भरा कार्य करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए आदि मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए। आज के प्रदर्शन में ज्ञान विज्ञान समिति के प्रधान जगबीर सिंह, नगर पालिका यूनियन वरिष्ठ उप प्रधान चिंतो देवी, ननाराम, गुरमीत, प्रेम, सुमन, संतोष कुसुम तलविंदर सिंह व रामनिवास आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



