विधायक मामन खान सहित 52 पर यूएपीए लगाना निर्दोषों को फंसाने की कोशिश—आफताब अहमद

Desh Rojana
On

कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने विधायक मामन खान समेत 72 लोगों पर यूएपीए लगाए जाने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई निर्दोष लोगों को परेशान करने की मंशा से की जा रही है।

नूंह। कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने विधायक मामन खान समेत 72 लोगों पर यूएपीए लगाए जाने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई निर्दोष लोगों को परेशान करने की मंशा से की जा रही है।
आफताब अहमद ने कहा कि 31 जुलाई 2023 की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन उस दौरान पुलिस की विफलता को छिपाने के लिए अब बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय निर्दोषों पर पहले भी कार्रवाई हुई और अब फिर उसी तरह की कार्रवाई दोहराई जा रही है।
FB_IMG_1706549054749
अफताब अहमद
यूएपीए जैसे गंभीर कानून के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में ऐसी कोई परिस्थिति या आधार नहीं था, जिसके तहत इतनी सख्त धाराएं लगाई जाएं। खासतौर पर विधायक मामन खान की भूमिका न तो प्रत्यक्ष और न ही अप्रत्यक्ष रूप से कहीं साबित हुई है।
FB_IMG_1696348159334
मामन खान
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दबाव बनाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है, ताकि विपक्षी विधायकों को डराया जा सके। आफताब अहमद ने कहा कि पहले भी इस तरह के प्रयास किए गए, लेकिन अदालत ने राहत दी है और आगे भी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
उन्होंने कहा कि यूएपीए जैसी संगीन धाराएं इन मामलों में टिक नहीं पाएंगी और अदालत में सच्चाई सामने आएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad