छात्र हितों के लिए 27 को हिसार के क्रांतिमान पार्क में होगी महापंचायत – दुष्यंत चौटाला

विश्वविद्यालयों में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर ये संघर्ष शुरू हुआ है – दुष्यंत चौटाला

Desh Rojana
On

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि छात्र हितों के लिए प्रदेशभर के युवाओं एवं सामाजिक लोगों की एक महापंचायत हिसार के कार्तिमान पार्क में होगी।

हिसार: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि छात्र हितों के लिए प्रदेशभर के युवाओं एवं सामाजिक लोगों की एक महापंचायत हिसार के कार्तिमान पार्क में होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में एक पार्टी विशेष की आइडियोलॉजी को प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए तो अनुमति दी जाती है लेकिन अन्य किसी भी छात्र संगठन को विश्वविद्यालयों में नहीं घुसने दिया जा रहा।

दुष्यंत ने कहा कि इसी व्यवस्था परिवर्तन के खिलाफ उनका ये संघर्ष है और इसी कड़ी में छात्रों हितों के लिए हिसार में महापंचायत बुलाई गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 27 अप्रैल को अपने बच्चों के भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग इकट्ठा होकर कार्तिमान पार्क में पहुंचे। 1003956598
 बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या विभाग से नहीं है बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जांच के लिए एसआईटी तो गठित कर दी लेकिन एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी खुद रात को जेजेपी नेताओं की धरपकड़ करने गई टीम में शामिल थे, जिसकी वीडियो फुटेज हमारे पास है। इतना ही नहीं इसी अधिकारी ने बिना जांच किए सीआईए और अन्य पुलिस वालों को क्लीन चिट दी है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुझे और दिग्विजय चौटाला को इस संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया गया है जबकि सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को नोटिस दिए गए थे, जिनका सुरक्षाकर्मियों द्वारा ई-मेल के माध्यम से जवाब भी दे दिया गया था। 
एक सवाल के जवाब में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीआईए का काम क्राइम करने वालों को पकड़ने का होता है लेकिन इन पुलिस वालों की कार्यप्रणाली खुद बयां कर रही है कि वो क्राइम रोकने की बजाय खुद अपराध करने में लिप्त हो रहे है। इस दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी छह जेजेपी नेताओं ने पार्टी कार्यालय में पुलिस की प्रताड़ना को विस्तार से बताया।

जेजेपी एससी सेल के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र धानक ने बताया कि उन्हें रात के अंधेरे में उठाया गया और घर के जिस कमरे में डीवीआर लगी थी, उसमें उनकी नाबालिग बेटी सोई हुई थी, वहां पुलिसकर्मी बिना पुलिस की वर्दी जाकर चारपाई पर चढ़कर  वीडियो रिकॉर्डर उतारकर लेकर आए। इसी तरह रवि आहुजा के घर पर पुलिस द्वारा पिस्टल लोड की गई।

गौरव सैनी ने बताया कि उसके छोटे बच्चे के सामने पुलिस ने पिस्टल लोड करके धमकाया। जितेंद्र श्योराण ने बताया कि उसके घर से पुलिस डीवीआर लेकर गए, जिसे कल चोरी-छिपे वापस सिविल ड्रेस में कोई देकर गया और इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन सभी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे है और जब तक ये व्यवस्था परिवर्तन नहीं होगा, तब तक कानूनी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।