स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Desh Rojana
On

राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में  स्वास्थ्य जागरूकता  शिविर का  आयोजन किया गया।

हथीन: राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में  स्वास्थ्य जागरूकता  शिविर का  आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य राजेश ने संबोधित करते हुए कहा कि “हमारा स्वास्थ्य हमारे अपने हाथ में है। यदि हम अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें और शुद्ध, सात्विक भोजन को अपनाएं, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है।” उन्होंने विशेष रूप से फल और हरी सब्जियों के सेवन पर जोर देते हुए बताया कि यह शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

ggs.jpg
शिविर के दौरान छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर स्वच्छता, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के शिविरों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर हो सके।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया और आयोजन की सराहना की। स्कूल के हेड मास्टर  वेदपाल ने बच्चों को पक्षियों के लिए पानी रखने की सलाह दी।
इस अवसर पर हेड मास्टर वेदपाल, नथी, सूबे सिंह,राकेश कुमार संस्कृत अध्यापक, करण सिंह प्राइमरी हेडमास्टर  सुषमा कुमारी कविता अनीता सरोज अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad