मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बिछ रहा सड़कों का जाल: जय भगवान शर्मा डीडी
लगभग 6 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने जा रही पांच सड़कों के नवीनीकरण कार्य का किया उद्घाटन
भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व ने सरकार जनहित के सभी मुद्दों को ध्यान में रखकर समान रूप से विकास कर रही है।
पिहोवा: भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व ने सरकार जनहित के सभी मुद्दों को ध्यान में रखकर समान रूप से विकास कर रही है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि विषयों पर निरंतर काम हो रहा है। जय भगवान शर्मा गांव अरुणाय में मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी की उपस्थिति में संगमेश्वर महादेव मंदिर की सड़क को फोरलेन करने के निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से पीडब्ल्यूडी विभाग गांव के बस स्टॉप से मंदिर तक जाने वाली सड़क को फोरलेन करने जा रहा है। बस स्टॉप से संत निवास तक सड़क की चौड़ाई 2 मीटर तक बढ़ाई जाएगी और शेष मंदिर तक के रास्ते को फोरलेन किया जाएगा। इसमें आने की लेन अलग और जाने की लेन अलग बनाई जाएगी। साथ ही मंदिर तक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इस कार्य पर लगभग 2 करोड रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही जय भगवान शर्मा ने 40 लाख 17 हजार से होने जा रहे अरुणाय से छज्जूपुर सड़क के नवीनीकरण कार्य की भी शुरुआत की । साथ ही एक करोड़ 10 लाख 22 हजार की लागत से बीबीपुर कलां से चनालहेड़ी सड़क के नवीनीकरण, लगभग दो करोड की लागत से कराह साहिब से सादकपुर पंजाब तक जाने वाली सड़क, लगभग 2 करोड 28 लाख रुपये की लागत से अंबाला हिसार हाइवे से नैसी जाने वाली सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन भी जय भगवान शर्मा डीडी द्वारा किया गया। कुल 6 करोड़ 70 लाख के करीब सड़कों के नवीनीकरण का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महंत धीरज पुरी, संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम, भाजपा नेता राकेश पुरोहित, डायरेक्टर पवन शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अमित गुप्ता, महेश तलवाड़, किसान मोर्चा से बलवान बोधनी, पंडित शंभूदत्त गौतम, बलजिंद्र अरुणाय, प्रिंसिपल खजान मेहला, दीपक शर्मा, ऋषि व यज्ञदत शर्मा गोल्डी सहित कई लोग मौजूद थे ।


About The Author
संबंधित समाचार



