पुलिस की नशा विरोधी टीम ने ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक चीका, पोलड़, कल्लर माजरा, पीडल व गुहला में चलाया जागरूकता अभियान

Desh Rojana
On

नशा मुक्त हो जिला मुहिम के तहत समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशानुसार जिले भर में नशा जागरूकता अभियान निरंतर प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।

गुहला चीका: नशा मुक्त हो जिला मुहिम के तहत समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशानुसार जिले भर में नशा जागरूकता अभियान निरंतर प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा जागरूकता टीम, में शामिल एसआई कर्मबीर सिंह, एएसआई मनोज, एचसी दिनेश, सिपाही नसीब, महिला सिपाही नीलम, महिला एसपीओ गीता व एसपीओ चांदी राम की टीम द्वारा गुहला हलका के गांव चीका, पोलड़, कल्लर माजरा, पीडल व गुहला में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों तथा महिलाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और आने वाले भविष्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। युवाओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए उन्हें खेल, शिक्षा एवं रोजगार जैसे सकारात्मक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें। इसके साथ ही आमजन को यह भी अवगत कराया गया कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशे का अवैध कारोबार हो रहा है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस टीम ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी और सूचना के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कैथल पुलिस का नशे के खिलाफ यह जागरूकता अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी और ठोस कदम उठाए जा सकें।

WhatsApp Image 2026-04-25 at 6.30.26 PM (1)
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस विभाग की नशा विरोधी टीम।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।