शिकायत का निवारण किया जाए शत-प्रतिशत- एसडीएम विजय यादव

Desh Rojana
On

एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा है कि अधिकारी किसी भी शिकायत का समाधान उसकी तह तक जाकर करें तो भविष्य में उस प्रकार की शिकायतें आनी बंद हो जाएंगी।

कोसली: एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा है कि अधिकारी किसी भी शिकायत का समाधान उसकी तह तक जाकर करें तो भविष्य में उस प्रकार की शिकायतें आनी बंद हो जाएंगी। इसलिए अपने विभाग से संबंधित आ रही जन शिकायतों का निवारण स्थाई तौर पर करें और शिकायत करने वाले व्यक्ति से उसकी संतुष्टि के बारे में अवश्य जानकारी प्राप्त कर लें।
IMG-20260420-WA0031
कोसली में एसडीएम विजय यादव शिकायत सुनते हुए
एसडीएम विजय कुमार यादव आज लघु सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिकायत का समाधान शत-प्रतिशत कर दिया जाए तो विभागीय अधिकारियों को भी जनसमस्याओं का निराकरण करने में आसानी होगी। इसलिए शिकायतकर्ता की संतुष्टि होने के  बाद ही यह मानें कि कार्रवाई सही ढंग से की गई है। शिविर में अतिक्रमण, पेयजल आपूर्ति, बिजली वितरण निगम, परिवार पहचान-पत्र से संबंधित शिकायतें मिलीं।
गांव श्याम नगर की एक वृद्धा ने बिजली का मीटर लगवाने की एसडीएम से गुहार लगाई। उसने बताया कि उसके पुत्र का निधन हो गया है। जिसके जाने के बाद बहू ने उसके बेटे के नाम पर लगा मीटर हटवा दिया है। एसडीएम ने बिजली विभाग के एसडीओ को तत्काल यह कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में डीएसपी विद्यानंद, बीडीपीओ अनिल कुमार, एसडीओ सुमित कुमार, सिंचाई विभाग के जेई सुनील कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी अनीत यादव, संदीप, राजबीर, रणधीर सिंह, उप अधीक्षक राजेश कुमार, रामपाल, अतुल मौजूद रहे। 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad