हज यात्रियों को 15 अप्रैल तक फ्लाइट कंफर्म करना हुआ जरूरी
बिना ऑनलाइन कंफर्मेशन नहीं मिलेगी किट और बोर्डिंग पास
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज यात्रियों के लिए फ्लाइट कंफर्मेशन को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत सभी चयनित हज यात्रियों को अपनी आवंटित उड़ान की पुष्टि आनलाइन माध्यम से करनी होगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज यात्रियों के लिए फ्लाइट कंफर्मेशन को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत सभी चयनित हज यात्रियों को अपनी आवंटित उड़ान की पुष्टि आनलाइन माध्यम से करनी होगी। यात्रियों को समिति की वेबसाइट या हज सुविधा एप के माध्यम से फ्लाइट बुकिंग कंफर्म करना होगा। यह सुविधा केवल 15 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी

समिति ने साफ किया है कि एक बार फ्लाइट कंफर्म होने के पश्चात् उसमें किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को तय समय सीमा के भीतर सावधानीपूर्वक अपनी उड़ान की पुष्टि करनी होगी।
इसके अलावा हज किट, बोर्डिंग पास और अन्य यात्रा दस्तावेज जारी करने के लिए यह भी अनिवार्य किया गया है कि यात्रियों की पूरी धनराशि जमा हो चुकी हो। बिना पूर्ण भुगतान के आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी। आनलाइन फ्लाइट कंफर्म होने के बाद एक रसीद जनरेट होगी। इसी रसीद से हज किट, बोर्डिंग पास व अन्य दस्तावेज मिलेंगे।




