लकड़ी के स्क्रैप का धंधा करने वाले व्यक्ति से मंथली मांगने और उसके कारिंदों से मारपीट करने के मामले में संलिप्त तीन और आरोपियों पर कसा शिकंजा

Desh Rojana
On

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में थाना माडल टाऊन रेवाड़ी पुलिस ने करनावास में लकड़ी के स्क्रैप का धंधा करने वाले एक व्यक्ति से मंथली की मांग करने और

रेवाड़ी: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में थाना माडल टाऊन रेवाड़ी पुलिस ने करनावास में लकड़ी के स्क्रैप का धंधा करने वाले एक व्यक्ति से मंथली की मांग करने और उसके कारिंदों से मारपीट करने के मामले में संलिप्त तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों की पहचान मोहल्ला बैधवाडा बावल निवासी नवीन, गांव आसलवास निवासी धर्मपाल उर्फ सतपाल व रोहित के रूप में हुई। IMG_20260420_230200
जांचकर्ता ने बताया कि गत 4 मार्च को सेक्टर-3 रेवाड़ी सोसायटी में रह रहे मूल रूप से बिहार के चौपार खुर्द निवासी कन्हई कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह लकड़ी के स्क्रैप का कारोबार करता है। उसने करनावास में गोदाम बनाया हुआ हैजिस पर कार्य करने के लिए 30 श्रमिक रखे हुए हैं। गत 16 फरवरी को वह अपने गोदाम पर था। उसी दौरान एक युवक वहां आया। उसने अपना नाम गांव आसलवास निवासी दिनेश बताते हुए कहा कि उसे उसके गांव के रहने वाले सौरव ने भेजा है। उसने फोन पर सौरव नाम के एक युवक से उसकी बात कराई। 
सौरव ने उसे हर माह 30 हजार रुपये देने की धमकी दी। मंथली नहीं देने पर उसके गोदाम को आग लगाने और उसे व उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। उसने सौरव को पैसे देने से इनकार कर दिया था। कन्हई कुमार ने आरोप लगाया कि 4 मार्च को वह गोदाम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसके वर्कर मुकेश ने उसे फोन पर बताया कि एक सौरव नाम का युवक आया है। वह उससे बात करने के लिए धमका रहा है। इसके बाद वह गोदाम पर पहुंचा तो उसने 30 हजार रुपए हर माह देने की बात दोहराते हुए पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके तीन श्रमिकों को पीटकर घायल कर दिया।
जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव आसलवास निवासी सौरव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त तीन और आरोपी मोहल्ला बैधवाडा बावल निवासी नवीन, गांव आसलवास निवासी धर्मपाल उर्फ सतपाल व रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad