राज बब्बर व पंकज डावर ने दमकल कर्मियों के धरने पर जाकर दिया समर्थन

सेक्टर-29 दमकल केंद्र पर चल रहा है कर्मचारियों का धरना

Desh Rojana
On

पूर्व सांसद राज बब्बर और कांग्रेस के गुरुग्राम शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

गुरुग्राम: पूर्व सांसद राज बब्बर और कांग्रेस के गुरुग्राम शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। मंगलवार को सातवें दिन की हड़ताल में सेक्टर-29 में कर्मचारियों के धरने पर पहुंचकर दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार को बिना देरी के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। उनके साथ मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा भी मौजूद रहीं। कर्मचारियों ने राज बब्बर को अपनी मांगों का पत्र भी सौंपा।
1000919907
पूर्व सांसद राज बब्बर को मांग पत्र सौंपते दमकल विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारी नेता।
अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को सातवें दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने शहीद भवी चंद शर्मा व रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर पहुंचे पूर्व सांसद राज बब्बर ने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मियों के लिए हड़ताल करके बैठे कर्मचारियों द्वारा की जा रही मांगों को जायज बताया। साथ ही सरकार से अपनी तरफ से भी बात करने का आश्वासन दिया। दमकल विभाग को लेकर उन्होंने कहा कि इस विभाग के कर्मचारी अपनी जान को खतरे में डालकर लोगों के जान-माल का नुकसान बचाने का काम करते हैं। बहुत ही खतरों का यह काम है। जब भी को आग जैसी आपदा आती है तो दमकल विभाग के कर्मचारी जांबाज होकर काम करते हैं। आग में फंसे लोगों के लिए ये कर्मचारी भगवान का रूप होते हैं। इन कर्मचारियों की भावनाओं का सरकार को सम्मान करना चाहिए। इनकी मांगों को बिना देरी के पूरा करना चाहिए, ताकि वे अपने काम को और भी अधिक जिम्मेदारी के साथ करते रहें। दमकल विभाग का हर कर्मचारी जिम्मेदार होता है। वह किसी भी सूरत में लोगों का जीवन, सामान बचाने में पीछे नहीं हटता। ऐसे में सरकार उनकी मांगों को मानने में पीछे ना हटे।
कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने भी दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज हैं। सरकार बिना देरी के इन्हें पूरा करे। दमकल विभाग के कर्मचारियों के हाथों में लोगों के जान-माल की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी को ये हमेशा बेहतरी से निभाते हैं।
अग्निशमन यूनियन के जिला प्रधान साहुन सिंह, जोगिंदर, सुनील ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि बीती 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में आग बुझाते समय जान गंवाने वाले भवी चन्द शर्मा व रणवीर सिंह के दोनों मृतक परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मांग को लेकर सेक्टर-29 फायर स्टेशन पर जिले के सभी केंद्रों के कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहुन खान व मंच संचालन सुनील कुमार ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला गुरुग्राम के प्रधान बसन्त कुमार, ब्लॉक सचिव महेश कुमार व रिटायर्ड कर्मचारी संघ गुरुग्राम  के जिला प्रधान कंवर लाल यादव, ब्लॉक प्रधान विक्रम यादव, सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा तथा नगर निगम गुरुग्राम के इकाई उप प्रधान ज्ञान चंद, संगठन सचिव दया चन्द, सीमा देवी, अनीता देवी, प्रियंका गब्बर सिंह, तेजपाल ने कर्मचारियों के साथ अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad