पुलिस की सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी, 101 वाहनों के काटे चालान व 3 किए इंपाउंड

Desh Rojana
On

जिला पुलिस की ओर से जिले भर में सीलिंग प्लान के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखना और यातायात नियमों की पालन सुनिश्चित करना था। 

रेवाड़ी : जिला पुलिस की ओर से जिले भर में सीलिंग प्लान के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखना और यातायात नियमों की पालन सुनिश्चित करना था। 
इस दौरान 101 वाहनों के चालान काटे गए और 3 वाहनों को इंपाउंड भी किया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न नाकों पर बैरिकेडिंग करके वाहनों की जांच की। दोपहिया व चार पहिया वाहनों के कागजातों में ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और बीमा की जांच की गई। साथ ही वाहनों की तलाशी भी ली गई।
14 Rewari 14
अभियान के दौरान वाहनों की जांच करते हुए पुलिस।

 

अभियान के दौरान पुलिस ने ब्लैक फिल्म एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा। पुलिस ने 5 ब्लैक फिल्म लगे वाहन, 2 ड्रिंकिंग ड्राइविंग, 18 बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 38 बगैर नंबर प्लेट और 1 बुलेट बाइक में पटाखा बजाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 104 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने व बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वाले चालक शामिल थे। पुलिस ने मौके पर ही चालान काटे और कुछ मामलों में वाहनों को जब्त भी किया। चेकिंग के दौरान कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी मिले। 

14 Rewari 13

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल