कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर खोले अपने पत्ते - चेयरपर्सन चुनाव में रेवाड़ी से निहारिका और धारूहेड़ा में राजकुमारी राव को उतारा
कांग्रेस ने हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर अपनी राजनीतिक चाल चल दी है। पार्टी इस पद पर पार्टी निशान पर यह चुनाव लड़ेगी। 10 मई को वोट डाली जाएंगी जबकि 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
रेवाड़ी: कांग्रेस ने हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर अपनी राजनीतिक चाल चल दी है। पार्टी इस पद पर पार्टी निशान पर यह चुनाव लड़ेगी। 10 मई को वोट डाली जाएंगी जबकि 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
हरियाणा कांग्रेस की इस चुनाव को लेकर चली मंथर बैठकों में पार्टी की ओर से सक्रिय और मजबूत उम्मीदवार को निकाय चुनाव में उतारने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ ही अपने स्तर पर भी टिकट के आवेदकों की पृष्ठभूमि और छवि की परख की। कांग्रेस में नप चेयरपर्सन पद के लिए चार आवेदन आए थे मगर उनमें से निहारिका सिंह के नाम पर चुनाव समिति और पार्टी हाइकमान की सहमति बनी और उनको पार्टी की टिकट दे दी गई। निहारिका सिंह, कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद प्रवीण चौधरी उर्फ शालू की धर्मपत्नी हैं और उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है।
उधर धारूहेड़ा नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रत्याशी के रूप में इस बार कांग्रेस ने पुराने कार्यकर्ता ज्ञानीराव की पत्नी राजकुमारी को टिकट देने का निर्णय लिया है। ज्ञानी राव लंबे समय से कैप्टन अजय सिंह यादव से जुड़े हुए हैं, जिसका उनको इस बार सियासी फायदा भी मिला है। यहां कुल 18 वार्ड हैं, जिनमें 23 हजार से अधिक मतदाता दर्ज हैं।


About The Author
संबंधित समाचार



